जनसम्पर्क, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री कैलाश जोशी के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पूर्व मंत्री श्री दीपक जोशी और शोक-संतप्त परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि श्री जोशी सादा जीवन और उच्च विचार के सूत्र-वाक्य को जीवन मे चरितार्थ करने वाले राजनेता थे। वे जीवन पर्यंत मूल्य और सिद्धांतों के प्रति समर्पित रहे। उनका निधन प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है।
जनसम्पर्क मंत्री श्री शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री कैलाश जोशी को श्रद्धांजलि दी